logo

भाभी से गैंगरेप कर वीडियो बनाया, ब्लैकमेल कर ननद के साथ भी की दरिंदगी; न्याय की आस में 2 जिंदगी खत्म हो गई

suratgadh.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राजस्थान के सूरतगढ़ से मानवता को शर्मसार करने का एक मामला सामने आया है। यहां 3 दरिंदों ने पहले भाभी का गैंगरेप कर वीडियो बनाया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ननद का रेप किया। इतने में भी उनका मन नहीं भरा। एक दिन तीनों लड़कों ने दोनों महिलाओं की आबरू एक साथ लूटी। अपने सामने अपनी ननद के साथ दरिंदगी होते देखना भाभी स्वाति को बर्दाश्त नहीं हुआ। उसी रोज खुद को आग के हवाले कर दिया। जिसके बाद 2 महीने जिंदगी और मौत से जंग लड़ने के बाद उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद न्याय की आस में ननद आभा ने कानून का दरवाजा खटखटाया लेकिन जब वहां से निराशा हाथ लगी। इस घटना ने आभा को अंदर तक झकझोर दिया। इसके बाद उसने 3 अप्रैल को मौत को गले लगा लिया। लेकिन मरने से पहले आभा ने अपनी और स्वाति की कहानी मीडिया को सुनाई। 


क्या है पूरा मामला
मामला राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ इलाके का है। भाभी का नाम स्वाति है। वहीं ननद का नाम आभा है। आजतक में छपी खबर के अनुसार स्वाति कॉलेज जाती थी। बस से कॉलेज जाने के दौरान स्वाति की दोस्ती अशोक, लालचंद और श्योचंद नामक तीन लड़के से हुई। खबर में आगे बढ़े इससे पहले ही आपको बता दूं कि श्योमचंद राजस्थान में कैबिनेट मंत्री सुमित गोदार का रिस्तेदार है। एक दिन मौका देखकर तीनों ने स्वाति का रेप किया। इस दौरान वीडियो बना लिया और वायरल करने की धमकी दी। वीडियो वायरल होने के डर से स्वाति ने किसी को कुछ नहीं बताया। ये सिलसिला महीनों चला। इसके बाद स्वाति से मन भर जाने पर वीडियो वायरल की धमकी दरिंदों ने एक बार फिर दी। लेकिन इस बार शर्त दूसरी थी। लड़कों ने स्वाति से ननद आभा से दोस्ती करवाने को कहा। डरी सहमी स्वाति ने पूरी बात आभा को बताई। अब स्वाति के साथ आभा भी उनके चंगुल में थी। 


भाभी-ननद का एक साथ किया रेप
आभा के साथ भी तीनों ने वहीं किया जो स्वाति के साथ किया था। यह सिलसिला भी महीनों चला। हद तो तब हो गई जब 23 दिसंबर 2023 को आभा और स्वाति एक साथ उन दरिंदों से टकरा गई। अब उनलोगों ने दोनों महिलाओं की आबरू एक साथ लूटी। अपनी आंखों के साथ ननद के साथ ये सब होता देख स्वाति सदमे में थी। वहां से घर लौटने के बाद उसने खुद को आग के हवाले कर दिया। हालांकि, उसकी सास ने उसे जलता देख तुरंत आग बुझाई लेकिन तब वह 80 प्रतिशत जल गई थी। 2 महीने तक अस्पताल में इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। अब तक आभा चुप थी। इसके बाद पुलिस ने ससुरालवालों पर आरोप लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। परिवार को परेशानी में देखकर आभा ने हिम्मत जुटाकर सारी बात अपने घरवालों को बताई।


पुलिस ने पीड़िता को अकेले मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा
अब आभा पुलिस स्टेशन पहुंची। तीनों हैवानों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस आभा पर दबाव डालती है कि वो एक या दो लड़के का ही नाम ले, तीनों का नहीं । मतलब यह कि पुलिस चाहती थी कि मंत्री के रिश्तेदार को इन सबसे दूर रखा जाए। इसके बाद पुलिस ने मामले पर एक्शन लेने के बजाय आभा से ही ऐसे-ऐसे सवाल करना शुरू किया जिसके सुनकर आभा को लगा कि वह पीड़िता नहीं बल्कि आरोपी है। इसके बाद पुलिस ने उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल अकेले भेजा वो भी वैसे दिन जब सभी डॉक्टर छुट्टी पर थे। इसके बाद अगले दिन फिर आभा अपने गांव से शहर के उस अस्पताल तक पहुंचती है।. खुद से।. इस बार उसे थोड़ी सी देरी हो जाती है।. बस, इस देरी के लिए उसके साथ ऐसा सलूक होता है, जैसे वो रेप विक्टिम नहीं, बल्कि खुद रेपिस्ट है।अब आभा हिम्मत हार चुकी थी। लेकिन उसने अपने भाभी और खातिर एक और कोशिश की। उसने मीडिया चैंनलों में फोन कर उन्हें बुलाया। उन्हें अपनी कहानी सुनाई। फिर उसकी रात आत्महत्या कर ली। 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86

Tags - RapeGangrapeRajasthan news